एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिविर में हो रहा आर्य युवाओं का चरित्र निर्माण

Palwal Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल। आर्य युवक परिषद की और से सात दिवसीय युवा निर्माण प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महर्षि दयानंद सभागार में लोग मौजूद थे। शिविर में 170 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. धर्म प्रकाश आर्य ने की और संचालन स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने किया। लोगों को अलका गुप्ता ने संबोधित किया और कहा कि देश के नव निर्माण में आर्य समाज की मुख्य भूमिका रही है। शिविरों के माध्यम से ही संस्कारित युवाओं की फौज तैयार की जाती है। शिविर के दूसरे दिन श्रद्धानन्द पार्क में युवाओं को योगासन, प्राणायाम और जुड़ो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रवि कुमार छाबड़ा, प्रो. जयप्रकाश आर्य, राजपाल दहिया, तुलाराम शर्मा, बुधराम तेवतिया, सुमरण सिंह पटवारी, डालचंद शास्त्री, स्वामी यज्ञेश्वरानंद, गंगाराम आर्य, हरिचंद आर्य, देशराज शुक्ल, योगेंद्र शास्त्री, चंद्र भान आर्य, कुमर पाल तंवर और ठाकुर लाल आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें