एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पशु चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Palwal Updated Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल। ग्रामीणों की मदद से सदर थाना पुलिस ने दो लोगों को पशुओं की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि किशोरपुर गांव के निकट स्थित नहर के पास से कुछ लोग एक टाटा-407 गाड़ी में पशुओं को पकड़कर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरपुर निवासी धर्मपाल व रणबीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक किशोर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बछड़ा व तीन गायों को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अत्तरचटा गांव निवासी पंच चौधरी चंदीराम के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तीसरे फरार हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें