एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फीस भरने आए छात्रों ने बैंक में किया हंगामा

Palwal Updated Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

होडल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के री-अपीयर के फार्म भरे जा रहे है। फार्मों की फीस होडल के पंजाब नैशनल बैंक में जमा की जा रही है। जिसके चलते बैंक में रोजाना छात्र हंगामा करते रहते हैं। बुधवार को छात्रों ने बैंक के मुख्य द्वार को तोड़ दिया। बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। गौरतलब है कि शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा इसी सत्र से रि-अपीयर के फार्मों को ऑनलाइन कर दिया है। फीस अदा करने के लिए सिर्फ एक ही बैंक का चयन किया हैं। आसपास के क्षेत्राें के छात्र फीस जमा करने के लिए यहां आ रहें हैं। छात्र सुबह सात बजे से ही बैंक के दरवाजे पर आकर डेरा जमा लेते हैं और जैसे ही बैंक खुलता है एक साथ अंदर प्रवेश करने की होड़ में धक्का-मुक्की करते हैं। बैंक के मैनेजर ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण छात्राें ने बुधवार को शाखा का मुख्य दरवाजा ही तोड़ दिया। छात्राें ने बैंक के अंदर बिजली के बोर्ड और फर्नीचर आदि को भी तोड़ दिया। बैंक के शाखा प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि उन्हाेेंने इस मामले की शिकायत डीएसपी से की है। बैंक कर्मचारियाें की मांग थी कि जब तक छात्राें की फार्म फीस जमा होगी तब तक बैंक पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें