मंगलौर। हरिद्वार से जल भरकर लौट रहे पलवल के एक कांवड़िये का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पलवल जिले के हथीन का निवासी संजय साथियों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने आया था। गंगा जल भरकर लौटते समय बुधवार को कस्बे के निकट उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। संजय के साथी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने उसे रुड़की सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि वहां से भी चिकित्सकों ने कांवडिये को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। (ब्यूरो)