एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परिक्रमा पर रोक के खिलाफ विहिप का प्रदर्शन

Palwal Updated Tue, 27 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल। अयोध्या में चौरासी कोसी परिक्रमा पर रोक और साधु-संतों की गिरफ्तारी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के मुख्य बाजारों में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में शामिल विहिप नेताओं ने उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव को हिंदू विरोधी करार देते हुए कहा कि साधु-संतों को गिरफ्तार किया जाना ठीक नहीं है। परिषद की पलवल जिला इकाई के पदाधिकारी भगवत स्वरूप सिंगला और मुनीष भारद्वाज ने कहा कि देशभर में कहीं भी धार्मिक यात्रा करना सभी का संवैधानिक अधिकार है। इस पर प्रतिबंध मानवाधिकारों का हनन है। यात्रा निकालते साधु-संतों को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश सरकार ने दमनकारी नीति का परिचय दिया है।
विरोध प्रदर्शन में भाजपा और हजकां नेता भी शामिल हुए। इनमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक मंगला, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह डागर, हजकां नेता डॉ. शक्ति सिंह रावत, हजकां के जिलाध्यक्ष रवि रावत, मुकेश सिंगला, गंगालाल गोयल, संजय भारद्वाज, दीपक मित्तल, रोहित मित्तल प्रमुख थे। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार मानवाधिकारों का हनन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें