एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आज जन्मेंगे कान्हा जी

Palwal Updated Wed, 28 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल/हथीन। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर के कोने-कोने में सजावट की गई है। मंदिर और झांकी भी सजकर तैयार हो चुकी है। आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जगह-जगह मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलवल जिला श्रीकृष्ण जन्म भूमि मथुरा की सीमा से सटा हुआ है, इसलिए इस पर्व की जिले में अलग ही धूम रहती है। पलवल के जंगेश्वर मंदिर, कैंप के प्रेम प्रकाश आश्रम, पंचवटी हनुमान मंदिर, मीनारगेट के निकट स्थित सिद्ध श्रीकाली मां का मंदिर, भवन कुंड स्थित मंदिर सहित शहर की अन्य कॉलोनियों में स्थित सैकड़ों मंदिरों की सजावट हो चुकी है।
हथीन शहर के गहलब रोड स्थित माता वैष्णो देवी की गुफा वाला श्रीराम मंदिर, सत्यनारायण मंदिर (साहब जी मंदिर), कुंडा मंदिर, देवी मंदिर, सुनारो वाली गली में स्थित शिव मंदिर, कुटी मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया चुका है। जबकि वहीं पांच गांवों का प्राचीन बांके बिहारी मंदिर (बड़ा मंदिर) चूंकि इसका निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए अस्थाई रूप से बनाए गए बांके बिहारी मंदिर में भी जन्माष्टमी पर्व को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। हथीन के गहलब रोड स्थित माता वैष्णो देवी की गुफा वाला श्रीराम मंदिर में इस बार खाटू श्याम की झांकी विशेष रूप से भक्तजनों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। मंदिर के प्रबंधक मास्टर सुभाष चंद गोयल ने बताया कि इस बार मंदिर में भगवान खाटू श्याम के अलावा शिव शंकर, संजीवनी लाते हुए हनुमान जी, झूला झूलते हुए राधा-कृष्ण, भगवान कृष्ण को ओखल से बांधती हुई माता यशोदा और मां यशोदा के घर की झांकियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार खाटू श्याम की झांकी भक्तजनों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें