पलवल (ब्यूरो)। ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यूपी के जिला मथुरा के अंतर्गत कोसीकलां थाना के गांव बरचावली निवासी 19 वर्षीय सतीश पुत्र गिर्राज बुधवार को कोसीकलां से ट्रेन से फरीदाबाद की तरफ जा रहा था। लेकिन पलवल रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन से गिर गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। सतीश की जेब से मिले रेलवे पास के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया।
वहीं बामनीखेड़ा गांव के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने शव पहचान व पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया है। जीआरपी ने बताया कि मृतक ने नीले रंग की जिंस व काले रंग का बैग लिया हुआ है।