एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बहीन में रहस्यमय कीड़े के काटने से फैल रहा रोग

Palwal Updated Fri, 06 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हथीन। बहीन गांव में दर्जनों लोग अज्ञात रोग की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जहरीले कीड़े पनपने से यह रोग फैल रहा है। इसके काटने से शरीर में फफोले पड़ जाते हैं। हालांकि, लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को बीमारी के बारे में जानकारी देे दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण भगवत सिंह, बसंता, बिजेंद्र सिंह व ब्रजा सिंह ने बताया कि गांव के ओमबीर डालू, विनोद कुमार, अभय सिंह, कुंवरपाल, सुनीता, गजेंद्र समेत कई लोग इस कीड़े के काटने से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने इसकी रोकथाम के लिए विभाग से गुहार लगाई है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद आज तक स्वास्थ्य विभाग ने इस कीड़े से बचाव के लिए किसी दवा का गांव में छिड़काव नहीं कराया। इससे प्रभावितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गांव में फैल रहे इस रोग की रोकथाम के ठोस उपाय करने की मांग की है।
लावा अन्य शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें