एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

palwal Updated Thu, 09 Mar 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नूंह रोड पर इरा ग्रुप के सामने वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पलवल की आर्य नगर कॉलोनी निवासी राजेश ने शिकायत दी है कि उनके पिता पूरण बाइक पर सवार होकर गांव गेलपुर दूध लेने जा रहे थे, जैसे ही वह नूंह रोड पर इरा ग्रुप के सामने पहुंचे वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।  पता लगने पर उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उनकी गंभीर हालात को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। वहंा पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें