पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित शराब व्यवसायी की कोठी में बुधवार देर रात तोड़फोड़ के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार चंडीगढ़ के सेक्टर 34 निवासी रिटायर्ड कर्नल सुभाष चंद्र कोहाड़ को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
रिटायर्ड कर्नल का कहना है कि वह अपने दो दोस्तों विक्रम दुआ और मुबारिकपुर के एक अन्य युवक के साथ स्कोडा कार में थे। विक्रम दुआ उन्हें सेक्टर 6 की कोठी नंबर 208 में यह कहकर ले गए कि उसकी सेंट्रो कार यहां पर खड़ी है, जिसे लेना है। लेकिन कोठी पर पहुंचते ही दोनों ने कोठी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। रिटायर्ड कर्नल ने कोर्ट में बताया कि उसका लवलेश के साथ पैसे को लेकर विवाद चल रहा है और लवलेश ने कई लोगों से पैसे उधार ले रखे हैं।