एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों और सर्मथकों के बीच हाथापाई

Panchkula Updated Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पंचकूला। सेक्टर-9 की अंदरूनी मार्केट के पास बाद दोपहर कुछ मीडिया कर्मियों और प्रत्याशियों के सर्मथकों के बीच हाथापाई हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया और मीडिया कर्मियों की शिकायत पर सेक्टर-10 चौकी में डीडीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीकेएम विश्वास स्कूल में बने पोलिंग स्टेशन के बाहर दो प्रत्याशियों के परिजनों में झड़प हो रही थी। कुछ मीडिया कर्मी जब फोटो खींचने लगे तो एक उम्मीदवार ने उनके कैमराें को हाथ मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद वह मौके से चला गया, जबकि उसके अन्य समर्थक मीडिया कर्मियों के साथ भिड़ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया।

फर्जी वोटर के खिलाफ मामला दर्ज
पंचकूला। प्रीजाइडिंग ऑफिसर राजन की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में एक फर्जी वोटर के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 एफ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-20 में बने बूथ नंबर पांच पर दोपहर करीब एक बजे रामपाल वोट डालने पहुंचा। प्रीजाइडिंग ऑफिसर ने उसे किसी और व्यक्ति की जगह वोट डालते पकड़ लिया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। वहीं सेक्टर-14 स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के बाहर भी भाजपा व इनेलो के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि इनेलो के समर्थक फर्जी वोट डलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें