एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हुजूर! बाकी तो सब ठीक है, बस आपसे थोड़ा डर लगता है

Panchkula Updated Thu, 08 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पंचकूला। हुजूर! नौकरी और जिंदगी में सबकुछ ठीकठाक चल रहा है, बस सभी को आपसे थोड़ा डर लगता है। एक थानेदार ने कमिश्नर राजबीर देसवाल से निराले अंदाज में जैसे ही यह बात कही, उन्होंने भी उसी अंदाज में इसका जवाब भी दिया। बड़े साहब ने कहा कि थोड़ा तो डर लगना चाहिए। पुलिस टीम एक परिवार है और वे उसके मुखिया। मुखिया का थोड़ा-बहुत डर रहेगा, तभी तो परिवार के लोग अच्छा काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, कमिश्नर ऑफ पुलिस राजबीर देसवाल मंगलवार को सभी थाना प्रभारियों, डीसीपी और एसीपी के साथ मासिक क्राइम रिव्यू मीटिंग करने पहुंचे थे। क्राइम रिव्यू मीटिंग में क्राइम को किनारे कर एक ‘पारिवारिक’ मीटिंग की गई।

यूं चला बातचीत का दौर
कमिश्नर ने कहा कि अपने परिवार और जिंदगी के साथ-साथ दिल की बात बताओ। इस बीच एक इंस्पेक्टर ने जैसे ही डर लगने की बात कही, एक-दो और ‘साहेब’ ने दबी आवाज में हां में हां मिलाई।
विज्ञापन


- एक इंस्पेक्टर ने कहा-सर, हम अपना काम ईमानदारी से करते हैं। फिर भी एक झूठी शिकायत पर हमारी नौकरी खतरे में डाल दी जाती है।
- दूसरे इंस्पेक्टर ने कहा-मैं अच्छा काम करना चाहता हूं, लेकिन मौका नहीं दिया जा रहा है। इस पर कमिश्नर ने कहा कि चलो, तुम्हें अंबाला के महेशनगर थाने का एसएचओ लगा देते हैं। इंस्पेक्टर तपाक से बोल पड़े, नहीं सर अभी नहीं।
- तीसरे इंस्पेक्टर ने कहा- एक पुलिसकर्मी के तो सिर्फ उसके अफसर ही रखवाले होते हैं। बाकी सभी तो पुलिस के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन जब बगैर गलती के अफसर भी खिलाफ हो जाएं, तो अच्छा नहीं लगता।
- तभी एक अन्य इंस्पेक्टर को लगा कि ज्यादा हो गया तो वे बीच में बोल पड़े। पुलिस अपना काम सही से करे तो अपराधियों की क्या मजाल? इस बात को कमिश्नर ने भी काफी सराहा।
- कमिश्नर ने सभी से उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी पूछा। सभी ने बताया कि वे कहां से हैं, पुलिस में कैसे भर्ती हुए और घर पर कौन-कौन है? इस दौरान डीसीपी अश्विन शेणवी भी बीच-बीच में अपनी प्रतिक्रिया देते रहे।

कोट्स........
क्राइम रिव्यू के बजाए अगर इस मीटिंग को पारिवारिक विचारों का आदान-प्रदान कहा जाए, तो ज्यादा अच्छा लगता है। इस मीटिंग में मेरी यह जानने की कोशिश थी कि मेरी टीम क्या सोचती है। किन हालात में कैसे काम हो रहे हैं। सबसे जानकर काफी कुछ पता चला। कुछ सुधार की जरूरत है, जिस पर काम किया जाएगा।
- राजबीर देसवाल, कमिश्नर
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें