एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला को सम्मोहित कर सोने की चूड़ी व अंगूठी निकलवाई

Panipat Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। बस स्टैंड के पास दो युवकों ने महिला को सम्मोहित कर सोने की चूड़ियां, अंगूठी और नगदी उड़ा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमा रानी निवासी कलंदर चौक ने बताया कि वह आसन कलां गांव में किसी काम से जा रही थी। बस स्टैंड के पास एक युवक से उससे सोनीपत का रास्ता पूछा और किराया नहीं होने की बात कही। उसने उसको 10 रुपये देकर स्टेशन का रास्ता बता दिया। वह व्यक्ति कुछ देर बाद एक अन्य युवक के साथ आया और रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछा। इसके बाद वह लालबत्ती तक उनके साथ गई। उनके साथ चल रहे व्यक्ति ने उसको दूसरे व्यक्ति की नीयत पर शक होने की बात कही और सोने की चूड़ी, अंगूठी व नकदी एक रुमाल में बांधने को कहा।
उसने उसके रुमाल में चार तोले सोने की दो चूड़ी, पौना तोले की अंगूठी और पांच सौ रुपये बांध दिए। उस व्यक्ति ने रुमाल उसे पकड़ा दिया। दोनों व्यक्तियों ने उसको सम्मोहित कर दिया और वह उनके कह अनुसार चलने लगी। लालबत्ती पर दोनों व्यक्ति को उसको रिक्शा में बैठाकर लघु सचिवालय की तरफ ले गए और वहां छोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला के पति अनिल ने बताया कि वह लघु सचिवालय के पास रो रही थी और उनके जानकारों ने उसे देखा। वह काफी देर में होश में आई और उसने अपनी पूरी बात उनके सामने रखी। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्तियों ने उससे सोने की चूड़ी और अंगूठी के बदले लोहे का सामान दिया।
वर्जन
महिला ने शिकायत देकर दो लोगों पर सम्मोहित कर सोने की चूड़ी, अंगूठी और पांच सौ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नरेंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता, पानीपत
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें