गोहाना (सोनीपत)। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूरे हरियाणा का समान विकास कराते हुए प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग की महान विभूतियों को पूरा मान-सम्मान दिया है। योजनाओं का प्रदेश के सभी वर्गों और क्षेत्रों को समान लाभ प्राप्त हो रहा है। सरकार की नीति और नियत दोनों साफ हैं। वे सोमवार को गांव चिड़ाना, शामड़ी, बिचपड़ी, कोहला, घढ़वाल, बनवासा, छपरा आदि में जन सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर छात्र को उच्च शिक्षा देकर स्पर्धा के युग में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना चाहती है। पिछली सरकार के शासनकाल में युवा वर्ग अपराधीकरण की ओर जा रहा था। कांग्रेस सरकार की खेल और शिक्षा नीति के कारण युवा वर्ग हर क्षेत्र में नए आयाम छू रहा है।
सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में महेंद्रगढ़ में केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। इसका नामकरण भगवान कृष्ण के नाम पर किया है। इसके हिसार में लाला लाजपत राय के नाम से पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की मेडिकल विश्वविद्यालय का नामकरण पंड़ित भगवत दयाल शर्मा, मुरथल के तकनीकी विश्वविद्यालय का नामकरण चौधरी छोटूराम, खानपुर कलां में भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय और सोनीपत के निकट राई में राजीव गांधी एजूकेशन सीटी स्थापित किया गया है।
फरीदाबाद में स्थापित होने वाले मेडिकल कालेज का नामकरण बादशाह खान के नाम पर, मेवात में स्थापित होने वाले मेडिकल कालेज का नाम सैयद हसन खान मेवाती और करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कालेज की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर जिता हुड्डा, रविन्द्र मौर, युवा लोकसभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कादयान, अनुसूचित जाति के जिला प्रधान जगशेर नुरनखेड़ा, उप प्रधान रवि इंदौरा, कुलदीप गंगाना, अुनप मलिक, परमेन्द्र जौली, मनोज रिढाऊ, बंसी वाल्मीकि, सतीश चेयरमैन, नगर पालिका के चेयरमैन राजकुमार शर्मा, सरपंच रामकुमार, मनोज लठवाल, बिचपड़ी के सरपंच दलबीर सिंह, पार्षद पिंकी खटक, संजय मान, रमेश हरियाणा, कमला भावड़, बिजेन्द्र पहलवान आदि मौजूद रहे।