एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्टेशन और ट्रैक पर दो लोगों की मौत

Panipat Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर दो लोगों की मौत हो गई। एक की मौत ट्रेन की चपेट में आने और दूसरे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों में से किसी की भी पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी ने शवों का पोस्टमार्टम करा शवगृह में रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात को व्यक्ति (38) की रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। उसकी मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया। जीआरपी ने मौत का कारण लंबी बीमारी बताया है। एएसआई कृष्ण कुमार ने शव का पोस्टमार्टम करा पहचान के लिए शवगृह में रख दिया है। कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक ने काली पेंट, मटियाला रंग की कमीज पहन रखी थी।
दूसरा हादसा सेक्टर छह के पीछे हुआ। अप लाइन पर 24-25 वर्षीय युवक (25) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसने हरी टी-शर्ट पहन रखी है। एएसआई ताराचंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और पहचान के लिए शवगृह में रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें