एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीआरजेड अकादमी का ट्राफी पर कब्जा

Panipat Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोनीपत। अंबाला में 27 से 29 सितंबर तक चली 24वीं हरियाणा स्टेट ताईक्वोन-डो सब जूनियर प्रतियोगिता में सीआरजेड स्कूल की ताईक्वोन-डो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच राजेश सैनी ने बताया कि अंबाला में प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। लड़कियों के 20-22 किलोग्र्राम भार वर्ग में ईशा, 22-24 किलोग्रोम में करीना, 26-29 किलोग्राम ललिता, 35-38 किलोग्राम में रजनी और 41-47 किलोग्राम में ममता ने गोल्ड जीता। 16 किलोग्राम में भावना, 16-18 किलोग्राम में आशीष, 32-35 किलोग्राम में शिवानी, 38-41 किलोग्राम में नेन्सी ने सिल्वर मेडल जीता। लड़कों के सब जूनियर वर्ग में 44-50 किलोवर्ग में रोबिन ने गोल्ड जीता। 35 से 38 किलोग्राम वर्र्ग में नवीन, 41से 44 वर्ग किलोग्राम में परवेश ने सिल्वर मेडल जीता। 25 से 27 किलोग्राम में विवेक, 27 से 29 किलोग्राम में प्रवीन, 38 से 41 किलोग्राम में विकास ने विकास ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियोें का चयन 5 से 7 अक्तूबर तक लखनऊ में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सोनीपत के टेक्निकल इंचार्ज राजकुमार, वार्ड 23 के पार्षद अतुल जैन ने हार्दिक उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें