एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्र ने खाया जहर, रूम मेट पर केस

Panipat Updated Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोनीपत। मोहन नगर में अपने दो साथियों के साथ किराए का मकान लेकर रह रहे राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के छात्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। छात्र के परिजनों के आरोप पर पुलिस ने उसके साथ किराए पर रहते दानों युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक के गांव कसरेटी, सांपला निवासी पवित्र राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में मेकेनिकल ट्रेड प्रथम वर्ष का छात्र था। पवित्र मोहन नगर में जींद निवासी राजेश और एक अन्य के साथी के साथ किराए का कमरा लेकर रह रहा था। पवित्र ने वीरवार शाम अपने कमरे पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पवित्र का पिता राजेंद्र परिवार के सदस्यों के साथ सोनीपत पहुंचा। पवित्र के पिता राजेंद्र ने उसके साथ कमरे पर रह रहे दो युवकों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना प्रभारी डीएसपी ऊषा ने बताया कि छात्र के पिता राजेंद्र ने दो युवकों पर उसके बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें