एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खुखराना की शिफ्टिंग का काम जल्द: डीसी

Panipat Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

थर्मल। जिला प्रशासन ने खुखराना के लोगों को पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के मद्देनजर जल्द ही असंध रोड पर सोदापुर के निकट खाली पड़ी जमीन पर बसाने का निर्णय लिया है। प्रशासन सभी लोगों को विभिन्न सुख-सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कृत संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मोना श्रीनिवास ने बुधवार को खुखराना गांव की ग्राम पंचायत द्वारा उनके सम्मान में आयोजित धन्यवाद समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि गांव वासियों को पुनर्वास के मद्देनजर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम चरण में विकास कार्यों पर 24.50 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अलावा नए गांव में मनरेगा योजना के माध्यम से 10 लाख रुपये की धनराशि खर्च करके राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर डीडीपीओ सुरेंद्र सिंह, बीडीपीओ अजीत सिंह चहल के अतिरिक्त गांव के पूर्व सरपंच बदलू राम, तेजबीर सिंह, खुशीपाल और कृष्ण इत्यादि सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें