एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शताब्दी से टकराई बाइक, लेट

Panipat Updated Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत।कोहंड स्टेशन के पास गेट संख्या-60 पर सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रही शताब्दी ट्रेन की चपेट में आकर एक बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि सवार फरार हो गया। इस कारण ट्रेन को लगभग सात मिनट रोकना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रही शताब्दी ट्रेन जैसे ही बाबरपुर के स्टेशन से आगे कोहंड के फाटक नंबर-60 के निकट पहुंची तो वहां पर एक युवक बाइक समेत ट्रैक को पार करने का प्रयास कर रहा था। मगर ट्रेन को सिर पर देखकर वह बाइक को ट्रैक पर छोड़कर फरार हो गया। इससे ट्रेन की बाइक को जोरदार टक्कर लगी और उसके परखच्चे उड़ गए। इससे थोड़ी देर आगे जाकर ट्रेन को रोकना पड़ा। टक्कर से यदि बाइक का पेट्रोल टैंक फट जाता और उसमें आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। बाद में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें