समालखा। समालखा के हथवाला स्थित समालखा ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग (एसजीआई) के ड्राइवर की देर शाम मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोेली मारकर हत्या कर दी। वह कालेज से समालखा की तरफ आ रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।
पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम हाउस में रखवाकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
हथवाला निवासी मेघनाथ (25 वर्ष) एसजीआई में ड्राइवर था। बुधवार देरशाम 7 बजकर 45 मिनट पर गाड़ी लेकर समालखा की तरफ आ रहा था उसके साथ कालेज के दो छात्र और दो अकाउंटेंट थे। गांव पावटी के पास तीन अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी को रुकवाकर उसे गोली मार दी। हमलावर गोली मार कर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। चालक को गोली लगते ही गाड़ी में सवार अन्य लोग घबराकर खुद को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने इसकी सूचना चालक के परिवार और कालेज प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही थाना समालखा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ मेघनाथ को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भरती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। समालखा के थाना प्रभारी विकास ने बताया कि पावटी गांव के पास ड्राइवर की गोली मार कर हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी