एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में एंबुलेंस से सिलेंडर चोरी

Panipat Updated Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। सिविल अस्पताल में बीती देर रात को चोरों ने एंबुलेंस से आक्सीजन का सिलेंडर चोरी कर लिया। एंबुलेंस से सिलेंडर चोरी होने पर दोनों चालकों को अपने मानदेय के कटने का डर सताने लगा है। चालकों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। एंबुलेंस से चोरी की वारदात बढ़ने पर चालकों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिवाह पीएचसी पर तैनात एंबुलेंस को बीती रात को चालक बलराज सिविल अस्पताल में किसी मरीज को लेकर आया था। उसके साथ दूसरी शिफ्ट में ओमप्रकाश चालक है। बलराज रात ने करीब पौने चार बजे एंबुलेंस कार्यालय के पास में खड़ी कर दी। वह कुछ दूर आराम करने के लिए अंदर कार्यालय में चला गया। बलराज ने बताया कि सुबह छह बजे वह एंबुलेंस की सफाई करने पहुंचा तो ड्राइवर साइड का शीशा खुला हुआ था। वह शीशे को खुला देखकर घबरा गया। उसने एंबुलेंस में देखा तो आक्सीजन सिलेंडर चोरी था। इसकी कीमत करीब छह हजार रुपये बताई जा रही है।
सिविल अस्पताल में एंबुलेंस पर तैनात चालकों ने बताया कि चोर लगातार एंबुलेंस को शिकार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि छह माह पहले काबड़ी पीएचसी पर तैनात एक एंबुलेंस से सिलेंडर चोरी कर लिया था। अस्पताल अधिकारियों ने चालक की वेतन से सिलेंडर की कीमत के पैसे काट लिए थे।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में एंबुलेंस का कोई शेड नहीं है। चालकों को एंबुलेंस सड़क पर खुले में खड़ी करनी पड़ती हैं। इससे हर समय चोरी होने का डर सताता रहता है। अस्पताल परिसर में एक साल से शेड प्रस्तावित है, लेकिन सीएमओ के लगातार तबादलों से यह सिरे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें