एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आग से लाखों का सामान स्वाह

Panipat Updated Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

समालखा। हथवाला रोड पर शनिवार सुबह बैटरी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथवाला निवासी अजय गर्ग ने बताया कि उसकी समालखा में हथवाला रोड पर गर्ग बैटरी सर्विस के नाम से दुकान है साथ ही मोबाइल फोन का काम भी करता है। सुबह उसके पास पड़ोस के दुकानदार का फोन आया कि दुकान में आग लगी है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अजय ने बताया कि आग लगने से छह नई बैटरी, चार पुरानी बैटरी, पांच इनवर्टर और कंप्यूटर जलकर राख हो गए। इसके साथ ही दुकान में रखे हुए 15 नए और दर्जन भर पुराने मोबाइल भी आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा वहां रखा काउंटर, तारें और अन्य सामान भी जल गया। पीड़ित दुकानदार अजय ने बताया कि आग लगने से उसे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें