एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरपंच से मारपीट के आरोपी दो टोलकर्मी गिरफ्तार

Panipat Updated Wed, 19 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोनीपत। जिले के गांव बढ़ खालसा के सरपंच ओम सिंह ने पुलिस को उसके साथ बरोटा टोल टैक्स पर कर्मियों द्वारा मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्जकर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रवक्ता रमेश दलाल ने बताया कि रविवार शाम बढ़ खालसा के सरपंच ओम सिंह ने बारोटा पुलिस चौकी को अपनी शिकायत दर्ज कराकर टोल टैक्स कर्मियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था । सरपंच ने शिकायत में बताया था कि वह रोडी-डस्ट सप्लाई करने का कार्य करता है। उसने बताया कि सोमवार को उसके चालक ने उसे फोन पर सूचना दी कि टोल टैक्स पर उसके साथ चार-पांच युवकों ने मारपीट की जब वे टोल पर पहुंचे तो उक्त युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की और उनकी अंगूठी और उनके साथी के पैसे छीन। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तरप्रदेश के समेपुर खुरानी निवासी उमेश पुत्र ओमपाल और ओमनगर मेरठ निवासी राज बहादुर पुत्र रामभजन को गिरफ्तार किया है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते आठ काबू
सोनीपत। जिला पुलिस ने धर-पकड़ अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानाें पर शराब पीते आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामले दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें