पानीपत। रेलों में रिजर्वेशन का झंझट और एयरलाइंस के बढ़ते रेट को देखते हुए लोग टैक्सी से न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए टूरिस्ट प्लेस पर जाने के लिए प्लान कर रहे हैं। टैक्सी स्टैंड पर 25 दिसंबर से एक जनवरी की खूब एडवांस बुकिंग आ रही है। कुछ लोग अपनी फैमिली के साथ टैक्सी कर ही टूरिस्ट स्पॉट पर जाना पसंद करते है तो कुछ दोस्तों के साथ।
क्यों पसंद है टैक्सी प्लान
ड्राइवर राजेश कुमार ने बताया कि टैक्सी लोगों को कई तरह के ऑप्शन देती है। जैसे अगर कोई पानीपत से शिमला की बुकिंग करता है तो वह पहले दिन चंडीगढ़ घूम कर फिर वहां रॉक गार्डन व पिंजौर गार्डन आदि की सैर सकता है। टैक्सी बुक करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि वह टैक्सी के साथ अपने टूर की अवधि बढ़ा भी सकता है।
टैक्यियों के रेट
टैक्सी स्टैंड पर टूरिस्ट की सुविधानुसार छोटी गाड़ी से टैंपो ट्रैवलर तक गाड़ियां उपलब्ध है। इंडिका गाड़ी छह रुपये प्रति किलोमीटर और टैंपो ट्रैवलर गाड़ी 15 रुपये प्रति किलोमीटर तक उपलब्ध है। इसके साथ ही रास्ते में लगने वाला टोल टैक्स, ड्राइवर की दिहाड़ी का चार्ज अलग से ले रहे हैं।
स्नो फॉल के मनाएंगे न्यू ईयर
माडल टाउन निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए टैक्सी से 24 दिसंबर को डल्हौजी जा रहे हैं। यहां जाकर स्नो फॉल के बीच सेलिब्रेट करेंगे। अगर वहां स्नो फॉल नहीं मिलती तो वहां से टैक्सी से नत्था टॉप जाएंगे। उन्होंने चार दिन का टूर प्लान किया है और इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
रेट सीटिंग
(रुपये प्रति किमी)
टैंपो ट्रैवलर 15 12-15
इनोवा 12 7-8
स्कार्पियो 11 7-8
टवेरा 10 7-8
इंडिगो 8 4
इंडिका 8 4