एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पैंतीस घंटे लेट पहुंची कालका मेल

Panipat Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। कड़ाके की ठंड के कारण यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तो कड़ाके की ठंड और ऊपर से ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। ऐेसे में यात्री स्टेशन पर कैसे समय बीताएं। लगातार पड़ रही ठंड और कोहरे के कारण ज्यादातर ट्रेनें लेट ही चल रहीं हैं। ऐसे समय में यात्रियों को समय बीताने के लिए वेटिंग हाल या चाय और ब्रेड पकोड़े की रेहड़ियों के पास खड़ा होना पड़ता है। पूछताछ खिड़की पर रेलगाड़ियों की स्थिति जानने वालों की लंबी-लंबी कतार लगी रहती है। आलम यह है कि लोग एक दो दिन बाद की ट्रेनों के संभावित समय भी पूछ रहे हैं। दादर से चलकर कालका जाने वाली 2311 कालका मेल एक जनवरी को पानीपत स्टेशन पर पहुंचना था। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय के 35 घंटों के बाद तीन जनवरी, बृहस्पतिवार को 10.23 बजे पानीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रेलगाड़ियां रही लेट
दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली 5707 बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे, 2475 स्वराज 10 घंटे, 42017 ऊंचाहार एक्सप्रेस अनिश्चित, 2919 मालवा साढ़े तीन घंटे, 1057 दादर एक्सप्रेस ढाई घंटे रही। वहीं अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली 2312 कालका 13 घंटे और 2716 सचखंड आठ घंटे लेट रही।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें