एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अधिकारी पहुंचे, शिकायतकर्ता नहीं

Panipat Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा लगाया खुला दरबार मायूसी भरा रहा। शिविर में बिजली निगम के अधिकारी तो पहुंचे, लेकिन कोई शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। कंज्यूमर ग्रिवेंसेस एंड रिडरेशन फोरम (सीजीआरएफ) के खुले दरबार में दोपहर तक शिकायतकर्ताओं के न पहुंचने पर हेड ऑफिस से पहुंचे अधिकारी भी मायूस हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित पावर हाउस में बुधवार को सीजीआरएफ का खुला दरबार लगाया। इसमें पंचकूला से सीजीआरएफ के चेयरमैन राजबीर सिंह और सचिव आरके ओबराय उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के लिए पहुंचे। अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना था। अधिकारी पावर हाउस में शिकायतकर्ताओं की रास्ता ताकते रहे, लेकिन कोई भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। उपभोक्ताओं के दरबार में न आने का कारण निगम अधिकारी भी नहीं बता सके। अधिकारी शाम को दरबार की रिपोर्ट देने की बजाय टलने के प्रयास में रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें