एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुएं में डूबनेे से इकलौते बच्चे की मौत

Panipat Updated Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। सनौली रोड नरेंद्र नगर में बंद कुएं में डूबने से इकलौते बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने साथियों के साथ खेल रहा था। विभाग और प्रशासन ने घंटों मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकाला, मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था। मौके पर पहुंचे एडीसी और नगराधीश ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना थाना चांदनी बाग के अंतर्गत उग्रा खेड़ी रोड स्थित नरेंद्र नगर में मंगलवार सुबह 11 बजे की है। समस्तीपुर, बिहार निवासी बृज नंदन नरेंद्र नगर में रहता है। वह साथ फैक्टरी में काम करता है। मंगलवार को वह फैक्टरी में गया था। उसका साढ़े छह साल का लड़का आयुष घर पर था। वह पड़ोस के बच्चों के साथ पास के खेतों में चला गया। खेलते समय आयुष कुएं में गिर गया। उसके साथ खेल रहे लड़के डरकर भाग गए। वे सीधे आयुष के घर पर पहुंचे और उसकी मां को घटना की सूचना दी।
उसकी मां ने हादसे की खबर पति को दी। सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
इसके बाद एडीसी आरएस वर्मा, नगराधीश डीआर कैरो, एसडीएम अश्वनी मलिक, जन स्वास्थ्य, दमकलकर्मी और कई थानों के पुलिस पहुंची। अधिकारियों ने जन स्वास्थ्य विभाग की मशीनों से पानी बाहर निकालने के बाद बच्चे को दोपहर बाद निकाला। डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कुएं में जमा होता है गंदा पानी
उग्रा खेड़ी के एक किसान का खेत में 60-65 फीट गहरा पुराना कुआं है। परिवार के लोग पुराने समय में कुएं से खेतों में पानी देते थे। इसके बाद वे गांव से खेतों में रहने लगे और मकानों का गंदा पानी कुएं मेें छोड़ना शुरू कर दिया। कुएं के एक हिस्से को गंदगी डालकर बंद किया गया है और दूसरे हिस्से में सबमर्सिबल लगाया है।

ऐसे चला पूरा घटनाक्रम
10:30 बजे आयुष कुएं के पास पहुंचा।
11:00 बजे खेलते समय कुएं में गिर गया।
11:10 बजे तक आयुष हाथ-पांव मारता रहा।
11:30 बजे लोग पहुंचे और बचाव शुरू किया।
12 बजे परिवार के लोग वहां पर पहुंचे।
12:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।
1:30 बजे प्रशासन और विभाग का अमल पहुंचा।
3:00 बजे बच्चे को कुएं से बाहर निकाला।
3:06 बजे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता ने बचाने का किया प्रयास
सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत ने बताया कि वह पास ही की दुकान में ग्रिल लेने गई थी। आयुष कुएं की मंढेर पर बैठकर पत्थर पानी में फेंक रहा था और कुछ देर बाद वह पीठ के बल बैठ गया। वह खड़ा होकर बैठने लगा, इसी समय वह अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। उसने आयुष का बचाने का प्रयास किया और लोगों को भी बुलाया। कुछ लोगों ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया। सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत ने आयुष को कुएं से निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुएं में नीचे उतरने का कोई सहारा नहीं मिला।

वर्जन
नरेंद्र नगर में कुएं में डूबने से एक बच्चे की मौत हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। बच्चे का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। कुएं में गंदा पानी छोड़ा जा रहा था। विभाग इस पूरे मामले की जांच करेगा और कठोर कदम उठाएगा।
आरएस वर्मा, एडीसी, पानीपत
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें