सोनीपत। पुलिस ने वीरवार देर रात पुराने ओद्यौगिक क्षेत्र से बोरे में बंद लगभग 30 किलो का एक जिंदा कछुआ बरामद किया। अंदेशा जताया जा रहा है कि तस्करी के लिए कछुए को ले जाया जा रहा था। जांच अधिकारी सितार सिंह ने बताया कि दो सिपाही राइडर पर ओद्यौगिक क्षेत्र की तरफ गश्त कर रहे थे कि उन्हे बोरे में बंद कछुआ मिला। जब उन्होंने इसे खोलकर देखा तो इसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। उन्होंने बताया कि उसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि इस कछुए की उम्र 100 साल से भी ज्यादा हो सकती है और इसका वजन करीब 30 किलोग्राम तक है। तस्करी के लिए लाए गए इस कछुए की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।