एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर सत्ताइस लाख ठगे

Panipat Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिहोवा। ऑस्ट्रेलिया में 90 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 27 लाख रुपये ठगने वाले बनारस, दिल्ली और कुरुक्षेत्र वासी एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कार्रवाई हरियाणा पुलिस के महानिदेशक के आदेशों पर हुई है। ठगी का शिकार हुए ग्रामीण युवकों को आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का वायदा किया था लेकिन उन्हें इंडोनेशिया, मलेशिया व थाईलैंड घुमाकर दी गई एडवांस राशि हड़प ली। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। शिकायतकर्ता गांव हरिगढ़ भौरख वासी पूर्ण सिंह, जसबीर सिंह व करनाल के गांव रमाना वासी रणजीत सिंह ने बताया कि उनके गांववासी संजीव कुमार ने उन्हें झांसा दिया कि वह बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने कई युवकों को विदेशों में नौकरी दिलाई है। संजीव ने विश्वास दिलाया था कि वह उनके पुत्रों को भी 27 लाख रुपये में शिप के जरिए ऑस्ट्रेलिया भिजवा देगा। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर वह उन्हें 70 हजार रुपये प्रति माह वेतन पर नौकरी लगवा देगा। वे संजीव की बातों में फंस गए और उन्होंने अपने पुत्रों हरदीप सिंह, परमजीत सिंह व जसपाल सिंह को विदेश भेजने के लिए उनके पासपोर्ट और 27 लाख रुपये संजीव कुमार एवं उनके साथी दिल्ली खिजराबाद वासी टबरेज सिंह और उत्तर प्रदेश के बनारस वासी डॉ. जावेद को दिए थे। इन तीनों ने उनके पुत्रों को ऑस्ट्रेलिया तो नहीं भेजा, बल्कि इसके स्थान पर थाईलैंड, इंडोनेशिया एवं मलेशिया में घुमाते रहे और जब काफी समय तक उनके बच्चे ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे तो उन्होंने एडवांस में दिए गए 27 लाख रुपये वापस मांगे लेकिन आरोपियों ने राशि लौटाने से साफ इनकार कर दिया। मामला हरियाणा पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ के पास पहुंचा और उन्होंने तुरंत कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए। डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने संजीव कुमार, टबरेज व डॉ. जावेद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें