एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैंटर-ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत

Panipat Updated Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राई (सोनीपत)। जीटी रोड पर मुरथल के पास ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे चल रहा एक कैंटर ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के जिला एटा, गांव करतला निवासी रणसिंह (40) पुत्र नत्थू अपने पुत्र कुलदीप के साथ कैंटर में सामान लेकर जा रहा था। सोमवार रात करीब एक बजे जब उनका कैंटर मुरथल स्थित मान ढाबे के सामने पहुंचा तो इसी दौरान उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया। जिससे उसका कैंटर ट्रक में जा टकराया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई और उसका बेटा कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल कुलदीप को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें