एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Panipat Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोनीपत। जिले की विजिलेंस टीम ने वीवार को प्लाट के इंतकाल करने के बदले में एक व्यक्ति से रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की विजिलेंस टीम को गांव सिलमसर माजरा निवासी सुनील पुत्र रामचंद्र ने शिकायत दिया था कि महलाना सर्कल के पटवारी सुक्रमपाल उससे प्लाट के इंतकाल करने के एवज में चार हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ रामफल के नेतृत्व में विजिलेंस प्रभारी रामकुमार और दरियाव सिंह के साथ एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। विजिलेंस टीम ने सुनील को पाउडर लगे रुपये देकर तय समय के अनुसार पटवारी के पास भेजा। जब सुनील ने पटवारी को पैसे थमाए तो टीम ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पटवारी के हाथ धुलवाए तो पानी का रंग लाल हो गया। विजिलेंस टीम ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें