एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चाकुओं से गोदकर छात्र की हत्या

Panipat Updated Sat, 01 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत/समालखा। जौरासी रोड शुक्रवार को कुछ हमलावरों ने एक छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वह अपने चचेरे भाई के साथ झगड़े में बीचबचाव करने आया था। गुस्साए परिजनों ने जीटी रोड पर पेड़ डालकर ढाई घंटे तक जाम लगाया। इससे वाहन चालकों और पुलिस को पसीना आ गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहंस निवासी मोहित गीता स्कूल समालखा में पढ़ता है। वीरवार को उसकी चुलकाना निवासी गीता स्कूल में करहंस निवासी सचिन से कहासुनी हो गई। आरोप है कि रंजिशन सचिन शुक्रवार को अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर स्कूल के पास आया और मोहित से मारपीट शुरू कर दी। मोहित ने बचाव के लिए चाचा के लड़के साहिल को फोन पर बुलाया। साहिल जौरासी रोड पर पहुंचा और सचिन और दूसरों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि साहिल के साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। साहिल चाकू लगने के बाद हमलावरों से बच कर भागा। सचिन सहित दूसरे हमलावरों ने उसका पीछा किया और पंचवटी कालोनी में उस पर चाकुओं से हमला कर दिया और फरार हो गए। मोहित साहिल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
पेड़ डालकर पौने तीन घंटे जाम
करहंस के ग्रामीणों ने साहिल के हत्या के बाद जीटी रोड पर करहंस के सामने पेड़ गिराकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में जीटी रोड की पानीपत और दिल्ली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर एसडीएम सतपाल सिंह, डीएसपी मुख्यालय राजबीर हुड्डा, डीएसपी समालखा बली सिंह, थाना प्रभारी भारत भूषण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने ग्रामीणों को ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आश्वस्त किया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम के चलते जीटी रोड पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पुलिस ने यातायात को मच्छरौली की तरफ डायवर्ट किया, लेकिन ग्रामीणों ने इस मार्ग को भी जाम कर दिया। वाहन चालकों को घंटों इंतजार के बाद आगे निकलने का रास्ता मिला।
विज्ञापन

सबसे छोटा था साहिल
अपने चचेरे भाई को बचाने गया साहिल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। साहिल के पिता पानीपत स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। वह बारहवीं की परीक्षा दे चुका था और उसका अपने परीक्षा परिणाम आने का इंतजार था।
समालखा में दूसरे दिन हत्या
समालखा में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन हत्या हो गई। दो दिन में हत्या की तीन वारदातों से लोग दहल गए हैं। वीरवार को किवाना गांव में मंदिर के पीछे एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। नारायणा गांव में करनाल के बांसा निवासी सोनू की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। परिजनों ने आरोपियों पर लूट का भी आरोप लगाया है। सोनू ग्वालड़ा गांव अपने किसी रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहा था।
वर्जन
जौरासी रोड पर एक युवक की चाकुओं से हत्या कर दी। परिजनों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया था। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने साहिल की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और चुलकाना निवासी सचिन, अमित व पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
भारत भूषण, प्रभारी, थाना समालखा
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें