एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Panipat Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। जीटी रोड गुरुद्वारा पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा सोमवार देर रात को जीटी रोड गुरुद्वारे के पास हुआ। इसमें गाड़ी में सवार विशाल (26) निवासी बबैल रोड छोटूराम चौक की मौत हो गई और उसका ममेरा भाई अमित निवासी घरौंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रख दिया और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिजन सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसको रेफर कर दिया। परिजनों ने उसको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को पुलिस ने विशाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि विशाल (26) एलएलबी करता था और हुडा सेक्टर-12 साईं बाबा चौक पर कोचिंग सेंटर चलाता था। उसके पिता का बबैल रोड पर क्लीनिक है। विशाल सोमवार सुबह किसी काम के सिलसिले में सफीदों गया था। वहां से वापस आने के बाद वह अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए घर से निकला था। इकलौते लड़के की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। विशाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें