एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ज्वैलर की हत्या मामले में दूसरा आरोपी काबू

Panipat Updated Tue, 09 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोनीपत। जिले की सीआईए प्रथम पुलिस ने 20 जून को सुभाष चौक स्थित ज्वैलर्स राजेन्द्रपाल हत्या के मामले में एक आरोपी को जिला भिवानी से काबू किया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत मेें पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रवक्ता जगजीत ने बताया कि जिला समस्तीपुर के गांव माधवपुर निवासी और इस समय तारानगर सोनीपत में रह रहे मनु कुमार पुत्र रामनरेश सुभाष चौक स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर कार्य करता है। उसने 20 जून को थाना सिविल लाइन में शिकायत देकर बताया था कि दो युवक उनकी दुकान पर आभूषण लेने के बहाने आए थे। उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उसके मालिक राजेन्द्र पाल को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए थे।
मामले में आरोपियों को पकडने के लिए डीएसपी बलबीर सिंह , डीएसपी अजीत सिंह , सीआईए प्रथम सोनीपत, एसआईटी प्रथम सोनीपत व थाना सिविल लाईन की पाच टीमें गठित की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को जिला रोहतक के गांव जिन्दराण,थाना कलानौर निवासी विजय पुत्र रणधीर को सैदपुर चौंक पर एक थ्री व्हीलर से उतरते ही काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें