एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जोहड़ से मिला बोरी में बंद महिला का शव

Panipat Updated Tue, 09 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। शहर के नूरवाला कॉलोनी के जोहड़ में एक महिला का गली सड़ी अवस्था में शव मिला है। शव बोरी में बंद और हाथ-पांव बंधे हुए थे। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और मामला दर्ज कर लिया है। थाना शहर के अंतर्गत नूरवाला के तालाब में सोमवार दोपहर बाद एक बोरी को पानी में तैरता देखा गया। स्थानीय लोगोें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी को खोला तो उसमें एक महिला का शव मिला। शव बुरी तरह से गला हुआ था। सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। जोहड़ में महिला का शव मिलने का पता लगाते ही वहां पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना शहर प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव की शिनाख्त न होने पर पहचानने में दिक्कत आ रही है।›
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें