एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की पिटाई

Panipat Updated Fri, 12 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मतलौडा। गांव शेरा के सरकारी स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही नौवीं कक्षा की छात्रा को गली से गुजरते समय चार युवकों ने पकड़ कर घर के अंदर खींच लिया और छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ डाले। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी युवक डर गए और मौका पाकर लड़की उनके चंगुल से छूट कर रोते हुए दौड़ती हुई अपने घर पहुंची। वहां पर परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को जानने के बाद लड़की के पिता और भाई आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो चारों आरोपी युवकों ने उनकी भी पिटाई कर दी। रोते गिड़गिड़ाते तीनों बाप, बेटा व बेटी मतलौडा थाने पहुंचे और चार आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को आरोपियों द्वारा लड़की के फाड़े गए कपड़े भी दिखाए। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ चार दिन से मतलौडा थाने के चक्कर लगा रहे है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। यहां तक की पुलिस ने अब तक मामला भी दर्ज नहीं किया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई किए जाने की बजाय आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।
कोट
लड़की से छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। पुलिस तीन बार आरोपियों को पकड़ने गई थी, लेकिन अब तक कोई आरोपी नहीं मिला है।
सत्यवान, थाना प्रभारी, मतलौडा
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें