एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेयर ने ली शहर की ग्राउंड रिपोर्ट

Panipat Updated Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। मेयर भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को निगम अधिकारियों की बैठक ली और कार्य योजना की जानकारी ली। एक घंटे तक चली मीटिंग में सोमवार से शहर को सुंदर बनाने की योजना बनाने का फैसला लिया गया। इस बीच अधिकारियों को हर फरियादी का समय रहते काम करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नगर निगम में कार्यभार संभाला था। वे पूरा दिन समर्थकों में व्यस्त रहे थे। शनिवार सुबह नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों की परिचय मीटिंग ली और शहर के विकास कार्यों की जानकारी जुटाई। उन्होंने ईओ, सचिव समेत अन्य अधिकारियों को मीटिंग में साफ-सफाई की तरफ जोर देने की कही। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। बरसात का मौसम है। ऐसे में गंदगी से बीमारी फैलने का डर बना रहता है। इस स्थिति से निपटना जरूरी है। नगर निगम इसमें साफ-सफाई कर पहला योगदान दे सकता है। उन्होंने शहर की सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट भी अधिकारियों से मांगी। उन्होंने अधिकारियों को सोमवार से शहर की सड़कों का मुआयना करने को कहा। एक घंटे तक चली मीटिंग में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।

वर्जन
नगर निगम अधिकारियों की मीटिंग ली है। उनसे कामकाज के बारे जाना गया है। सोमवार से कार्य विधिवत ढंग से शुरू किया जाएगा। वे शहर की सड़क और गलियों का दौरा कर व्यवस्थाओं को जांचेंगे। उसके बाद कार्य योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह, मेयर, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें