एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आठ मोबाइल टावर सील

Panipat Updated Fri, 26 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पानीपत। नगर निगम ने रिन्यूवल फीस जमा न कराने वाले मोबाइल टावर संचालकों पर सख्ताई दिखानी शुरू कर दी है। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए आठ टावरों को सील कर दिया, जिसके बाद मोबाइल टावर संचालकों की नींद उड़ गई। निगम के आयुक्त एवं उपायुक्त और संयुक्त आयुक्त एवं एडीसी के निर्देश पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अभियंता राहुल पुनिया की अगुवाई में भवन निरीक्षक राहुल मोर और डीआई अजीत गर्ग की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में मोबाइल टावरों पर छापामारी की। टीम ने मोबाइल कंपनियों के लाइसेंस का नवीनीकरण रिकार्ड जांचा। रिकार्ड नवीनीकरण न होने पर शांति नगर में इंडस के दो और क्यूको कंपनी का एक, इंदिरा बाजार में एयरसेल का एक, भाटिया कॉलोनी, मॉडल टाउन व किशनपुरा में टाटा टैली सर्विसिज के तीन और संजय कॉलोनी में भारती एयरटेल का एक टावर सील कर दिए। टावर सील होते ही मोबाइल कंपनियों की धड़कन बढ़ गई।
मई माह में दिए थे नोटिस
नगर निगम के पास कंपनियों को अपने टॉवर का नवीनीकरण कराना होता है, लेकिन कई कंपनियों ने ऐसा नहीं किया। नगर निगम ने 70 मोबाइल टावरों को नोटिस जारी किया था। जिनमें से 20 टावरों का नवीनीकरण करा लिया गया और बाकी ने निगम की अनदेखी कर दी। बताया जा रहा है कि एक टावर का करीब 20 हजार रुपये महीना किराया होता है।
विज्ञापन


नगर निगम के नोटिसों की कुछ मोबाइल कंपनियां अनदेखी कर रही थी। वे नवीनीकरण के बिना मोबाइल टावर चला रहे थे। उपायुक्त के निर्देशन में शुक्रवार को अलग-अलग कंपनियों के आठ टावर सील कर दिए गए हैं।
आरएस वर्मा, एडीसी एवं संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें