पानीपत। पुलिस ने किशोरी से दुराचार के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मालूम हो कि थाना सदर के अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सोमवार को दुराचार का मामला सामने आया था। परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की को रविवार को गांव के ही युवकों ने उठा लिया और खेतों में उसके साथ दुराचार किया। अल सुबह चार बजे लड़की घर पहुंची। परिजनों की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराकर बयान दर्ज किए। नाबालिग ने सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया। पुलिस ने दो युवकों पर दुराचार का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी असजद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना सदर प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुराचार के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी की धरपकड़ जारी है।