एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कष्ट निवारण बैठक में निपटाए मामले

Rohtak Updated Tue, 25 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

झज्जर। सहकारिता एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि परिवेदना समिति की बैठक का उद्देश्य आमजन की सार्वजनिक और व्यक्तिगत लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान करना है। ऐसे में संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करते हुए परिवादी को तत्परता से राहत प्रदान करें। सांगवान सोमवार को झज्जर के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके कार्यों के प्रति संजीदगी बरतते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवेदना समिति की बैठक में 11 परिवाद रखे गए। इनमें से अधिकांश मामलों का सांगवान ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए मौके पर ही निदान कर दिया। इससे पूर्व मंत्री सांगवान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। बैठक में उपायुक्त अजित बालाजी जोशी, बादली से विधायक नरेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद सागर, जिला परिषद् चेयरमैन सतीश छिक्कारा, एसडीएम झज्जर प्रदीप कुमार, एसडीएम बेरी संजय राय, एसडीएम बहादुरगढ़ नरहरि सिंह बांगड़, सीटीएम प्रदीप कुमार कौशिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें