झज्जर। उपमंडल बेरी में वार्ड नंबर 7 के निवासी बंदरों के कारण खौफजदा है। बंदरों के खौफ के चलते महिलाओं और बच्चों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। दिन हो या रात बंदर टोलियां बनाकर गलियों और सड़कों पर घूमते रहते हैं। इससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं। परेशान मोहल्ला निवासियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि बेरी में बंदर पकड़ो अभियान चलाया जाए ताकि बंदरों की समस्या से निजात मिल सके।
उल्लेखनीय है बेरी के वार्ड नंबर 7 में बंदरों की तादात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। मोहल्ला निवासी मनीष, ममता, इशवंती, इंद्रावती, कमलेश, वनशाीका ने बताया कि बंदरों के डर के चलते उन्होंने घर से निकलना भी बंद कर दिया है। बंदर छत पर सूख रहे कपड़ों, फ्रिज में रखे सामान को भी उठा ले जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाजार में सामान लाते वक्त भी बंदर सामान छीन लेते है तथा कई दफा बच्चों और महिलाओं को काट भी चुके हैं। इससे महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। परेशान मोहल्ला निवासियो ंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि उनको परेशानी न हो।
उधर इस संबंध में नगरपालिका सचिव संजय रोहिल्ला ने बताया कि बेरी में जल्द ही बंदर पकड़ो अभियान चलाया जाएगा।
फोटो कैप्शन:
बेरी के वार्ड 7 की गलियों में घूमते बंदर।
फोटो फाईल जेजेआर1 है।