एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फ्री स्टाइल कुश्ती में संदीप ने मारी बाजी

Rohtak Updated Wed, 10 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रोहतक। छोटूराम स्टेडियम में मंगलवार को गिको रोमन स्टाइल कुश्ती व फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया। फ्री स्टाइल के 42 किलोग्राम भार वर्ग में मोखरा के संदीप प्रथम, सुंडाना के देवेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटूराम स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में 46 किलो में मोखरा के सोनू प्रथम, खरैंटी के उत्सव द्वितीय, 50 किलो में मेहर सिह अखाडे़ के अजय, मोखरा के आशीष, 54 किलो में मोखरा के अंकित, मेहर सिंह अखाड़ा के विजय, 58 किलो में मेहर सिंह अखाडे़ के जयभगवान, छोटूराम स्टेडियम के शीलक, 63 किलो में कबुलपुर के विकास और संदीप, 69 किलो में मेहर सिंह अखाडे़ के प्रीतम, रामकरण अखाडे़ के समुंद्र, 76 किलो में मेहर सिंह अखाडे़ के आवेश, सुरजीत, 85 किलो में मेहर सिंह अखाडे़ के संदीप, रामकरण अखाडे़ के नवीन ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह गिको रोमन स्टाइल के 42 किलो में मोखरा के कुलदीप प्रथम, टिटौली के संदीप ने द्वितीय, 46 किलो में मदीना के सुनील, मेहर सिंह अखाडे़ के सुधीर, 50 किलो में मोखरा के मोहित और अंकित, 54 किलो में छोटूराम स्टेडियम के दिनेश, सांघी के सुमित ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें