एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला की मौत पर बिफरे परिजन

Rohtak Updated Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भिवानी। महिला की मौत पर बिफरे महिला के परिजनों और अन्य लोगों ने शव को सड़क के बीचों बीच रख कर जाम लगा दिया। परिजनों ने महिला के ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस उप अधीक्षक करताराम ने लोगों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में हनुमान ढाणी निवासी सुशीला देवी की मौत हो गई थी। परिजन महिला के शव को लेकर भिवानी पहुंचे और हनुमान ढाणी चौक पर शव को रख कर जाम लगा दिया। महिला के पिता रामजीला व भाई मनीष ने बताया कि सुशीला की शादी करीब 12 साल पहले हनुमान ढाणी निवासी सुरेश के साथ की गई थी। ससुराल के परिजन सुशीला को तंग रखते थे। 29 सितंबर को उन्होंने सुशीला को आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भरती कराया गया। हिसार के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार करवाया जा रहा था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए महिला के परिजनों ने महिला के शव को भिवानी में हनुमान ढाणी चौक पर जाम लगा दिया। जाम दोपहर बाद करीब ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक जारी रहा। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक करता राम मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को आश्वासन दिया कि शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद वे शांत हुए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें