एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिल देने वाले गांवों को चौबीस घंटे बिजली

Rohtak Updated Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रोहतक। उत्तर (यूएचबीवीएन) और हरियाणा बिजली वितरण (डीएचबीवीएन) निगमों के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह ने कहा है कि निरंतर चलने वाले प्रसंस्करण उद्योग और बिजली के बिल की नियमित अदायगी करने वाले गांवों को अधिकतम निर्बाध बिजली देने के लिए वितरण निगम एक विशेष योजना तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विशेष योजना के अंतर्गत एक्सप्रेस फीडर स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के समक्ष एक मसौदा जल्द रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह सोमवार को जनप्रतिनिधि और निगम प्रबंधन मिलन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उन औद्योगिक इकाईयों का विशेष ध्यान रखा जाएगा जो निरंतर प्रसंस्करण की प्रक्रिया से जुड़ी हैं और जिनमें बिजली जाते ही उत्पादन प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उन गांवों को भी शहरी तर्ज पर बिजली देने पर विचार किया जाएगा जो बिलों की पूरी अदायगी करेंगे और मीटर घरों से बाहर लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि वे गांवों में अधिक अवधि तक बिजली उपलब्ध करवाने और उपभोक्ताओं को श्रेष्ठतम सेवाएं देने के पक्षधर हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को भी बिजली निगमोें से सहयोग करना होगा।
उन्होंने बताया कि वे एक पायलट योजना के रूप में कुछ 11 केवी स्तर के फीडरों को फ्रेंचाइजी आधार पर सौंपने को तैयार हैं। इस पर गांव मुगाण व आसन के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वे इस फीडर का फ्रेंचाईजी लेने के इच्छुक हैं। गांव पाकस्मा के सरपंच ने भी फ्रेंचाइजी लेने की इच्छा जाहिर की। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि उनकी मांग पर व्यवसायिक और तकनीकी आधार पर विचार किया जाएगा। देवेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लें। बिजली शिकायत केन्द्रों पर यह ध्यान रखें कि समय से फोन कॉल रिसीव हो रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि वह बिजली शिकायत केन्द्रों से एक ऐसा चैनल स्थापित कर रहे हैं जिसमें सभी शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा हो सके। इस दौरान यह तय किया जाएगा कि कितनी शिकायतें आई उनमेें से कितनी शिकायतों का निवारण हुआ और जो पूरी नहीं उनके पीछे आखिरकार क्या वजह रही है?
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने इस अवसर पर अपनी समस्याएं भी रखी। देवेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ अलग से मीटिंग कर इन सभी समस्याओं की समीक्षा की और उन्हें दूर करने के लिए आदेश दिए। इस अवसर पर निगम के निदेशक आरके सहगल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त राजनीतिक सचिव जेके मल्होत्रा, जिला परिषद चेयरमैन राजेश भालौठ, सांपला ब्लॉक समिति चेयरमैन रेणु दूहन, अतिरिक्त उपायुक्त आरसी बिधान, चीफ इंजीनियर डीकेे महेश्वरी, चीफ इंजीनियर एके ग्रोवर, एसई केएल खत्री, एसई एनके सरदाना, एसई आरकेजैन, एसई काबुल सिंह सहित कई उद्योगपति जनप्रतिनिधि व आम उपभोक्ता मौजूद थे।
----------
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें