एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दुराचार कर भागते आरोपी को महिलाओं ने दबोचा

Rohtak Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रेवाड़ी। गांव ढाणी मेहनीयावास की दो महिलाओं के साहस का परिचय देते हुए उस व्यक्ति को दबोच लिया जो खेतों में एक बालिका से दुराचार कर भागने की कोशिश कर रहा था। खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों की मदद से दबोचे गए आरोपी कंचन पुत्र गणेशी चिरंजी निवासी नारायण विहार आकेड़ा को धारूहेड़ा पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बालिका का मेडिकल कराया गया है। बालिका की उम्र 7-8 वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वीरवार को ढाणी मेहनीयावास निवासी एक महिला ने अपने घर से देखा कि एक व्यक्ति 7-8 वर्षीय बालिका को खींचते हुए खेतों की तरफ ले जा रहा है। महिला ने तभी दूसरी महिला को इसकी जानकारी दी और उसे अपने साथ लेकर खेतों में उस व्यक्ति का पीछा किया। लेकिन जब तक महिलाएं उस व्यक्ति तक पहुंचती, वह बच्ची से दुराचार कर चुका था। महिलाओं को अपनी ओर आता देख आरोपी भागने लगा तो महिलाओं के शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। इस दौरान खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी महिलाओं की आवाज सुनकर आरोपी की ओर लपके और वहीं दबोच लिया। इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुराचार का शिकार हुई बालिका का मेडिकल भी करवाया है।
ेदुराचारी पकड़वाने वाली महिला सम्मानित
रेवाड़ी। प्रवर पुलिस अधीक्षक भारती अरोड़ा ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मेहनीयावास की महिला हरपाली देवी को सम्मानित किया, जिसने एक बालिका से दुराचार कर भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कराया। प्रवर पुलिस अधीक्षक ने हरपाली देवी को सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र और पांच सौ रुपये नगद इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें