रेवाड़ी। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में 33वां खेल उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धवजारोहण और मशाल प्रज्ज्वलित करने के बाद खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट करके खेल भावना के साथ खेलने की शपथ ली। बास्केटबाल में नील गिरी सदन अव्वल रहा। वहीं वालीबॉल में नालंदा सदन ने बाजी मारी। लंबी कूद में शक्ति सिंह और गोला फेंक में विबुध का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 400 और सीनियर वर्ग मेें 200 बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विभिन्न परिधानों में सजे बच्चों ने एरोबिक्स और ड्रिल डांस से समां बांध दिया। स्कूल की चेयरपर्सन कांता सचदेवा और स्कूल के निदेशक अनिरुद्ध सचदेवा ने विद्यार्थियाें को हार-जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। लंबी कूद में शक्ति ने 14.7 फुट छलांग लगाकर और गोला फेंक प्रतियोगिता में विबुध ने 38 फुट गोला फेंककर बाजी मारी। ऊंची कूद के पहले वर्ग में हर्ष पहले, सागर दूसरे और नितिन तीसरे स्थान पर रहा। दूसरे वर्ग में नितिन पहले, भूपेश दूसरे और शक्ति तीसरे, तीसरे वर्ग में दिग्विजय पहले, विपिन दूसरे और अश्वनी तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद के पहले वर्ग में शक्ति पहले, दीपक दूसरे, नितिन तीसरे, दूसरे वर्ग में मनीष पहले, राहुल दूसरे, दिग्विजय तीसरे, तीसरे वर्ग में विकास पहले, सतेंद्र दूसरे और हरीश तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर रिले रेस में नालंदा सदन पहले, नीलिगिरी सदन दूसरे और अग्नि सदन तीसरे स्थान पर रहा।
लड़कियों की लंबी कूद में नीतू पहले, दिव्या दूसरे और पारुल तीसरे स्थान पर रही। तीन टांग दौड़ में विक्रम और विकास ने पहला, सागर और शुभम ने दूसरा, अभिनव और दिव्यम ने तीसरा स्थान पाया। गोला फेंक प्रतियोगिता के पहले वर्ग में विबुध पहले, जितेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। दूसरे वर्ग में विकास पहले, रवि दूसरे और विक्रम तीसरे स्थान पर रहा। चम्मच दौड़ में आकृति पहले, हिमांशी दूसरे और दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। बोरी दौड़ में कार्तिक को पहला, मनीष को दूसरा और अश्विनी को तीसरा स्थान मिला। बाधा दौड़ में राहुल पहले, परीक्षित दूसरे और अश्विनी तीसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में पीयूष पहले, मनीष दूसरे और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में शेखर और दीपक ने पहला, हरीश और शक्ति ने दूसरा, तरुण और सोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मीना जुनेजा ने सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।