एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुलदीप ने मांगा अभय चौटाला का इस्तीफा

Rohtak Updated Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भिवानी। हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिशभनोई ने कहा कि चौटाला परिवार राजनीति की तरह खेलों में भी तानाशाही करने लगा है। अभय चौटाला को चाहिए कि वे भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें। एफडीआई को लेकर बिश्नोई केंद्र पर जमकर बरसे। वे रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजकां सुप्रीमो ने कहा कि खेलों में राजनीति सही नहीं है। अभय चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद पर बने रहने का हक नहीं है। उन्होंने एफडीआई पर केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि एफडीआई आने से देश का विनाश होगा। देश में एनडीए की सरकार बनने पर एफडीआई को लागू नहीं होने दिया जाएगा। हरियाणा में हजकां भाजपा गठबंधन की सरकार बनी तो प्रदेश में एफडीआई को लागू नहीं होने दिया जाएगा।
बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश में बिजली पानी का गंभीर संकट बना हुआ है और कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। अब अगले वर्ष फरवरी माह से जिला स्तर पर बडे़ सम्मेलन किए जाएंगे। लोकसभा टिकट वितरण के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा 8-2 हो चुका है। कौन सी सीट किस पार्टी को मिलेगी इसका फैसला चुनाव की घोषणा के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व हजकां-भाजपा कार्यकर्त्ताओं की बैठक में कुलदीप बिश्नोई ने सिरसा रैली में भारी संख्या में पहुंचने पर कार्यकर्त्ताओं का आभार जताया। व्यापारी नेता जेपी अग्रवाल और ललित शर्मा ने हजकां में आस्था जताई। इस अवसर पर हजकां के जिला प्रधान बहादुरचंद शर्मा, भाजपा के जिला प्रधान ताराचंद ग्रवाल, पूर्व विधायक नरेश यादव, पूर्व विधायक गणपतराय, पूर्व विधायक मूलाराम, हजकां युवा प्रभारी कमल सिंह, देवेंद्र आर्यनगर, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम शर्मा, एडवोकेट रघुबीर रंगा, वेदपुजारी, महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष रोशनलाल, जेएसओ के प्रभारी विरेंद्र कौशिक, युवा जिला अध्यक्ष सुनील शास्त्री, धर्म देवी, मीडिया प्रभारी मुकेश खटीक, अजीत महंदा, रामकरण, ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश ढाणीमाहू, प्रदीप तंवर, देवीलाल तरार, जयप्रकाश सिंघानी, रामचंद्र गौड़, किशन कौशिक, शंकर धूपड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें