एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज ने आर्थिक आधार पर मांगा आरक्षण

Rohtak Updated Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भिवानी। ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर नेहरूपार्क के सामने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से आठ साल में प्रदेश में की गई भर्तियों का श्वेत जारी करने की मांग की है। ताकि यह पता चल सके कि प्रदेश में कौन जाति पिछड़ी हुई है और कौन समृद्ध।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के प्रदेश महासचिव आरके शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री फूट डालो राज करो की नीति अपना रहे हैं। पूरे ब्राह्मण समाज को आरक्षण देने के बजाय केवल त्यागी गौत्र के ब्राह्मणों को आरक्षण दिया है। यह सरासर गलत है। ब्राह्मण समाज समाज इसे बिल्कुल सहन नहीं करेगा। ब्राह्मण समाज में भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो गरीब हैं। इसलिए आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए।
महासचिव शर्मा ने कहा कि हाल ही घोषित की गई पिछड़ी जातियों में एक जाति हरियाणा में सबसे अधिक समृद्ध है। सरकारी नौकरियों में भी उसी जाति के लोगों को वरियता दी जाती है। अगर सरकार आठ साल में की गई भर्तियों का श्वेत पत्र जारी करे तो पता चल जाएगा कि आरक्षण का असली आरक्षण के हकदार कौन हैं। इस अवसर पर कृष्ण शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, डाक्टर नरेंद्र शर्मा, ऋषिप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, रामप्रताप, राम अवतार शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें