एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बंधकबनाकर बाइक, मोबाइल, नगदी लूटी

Rohtak Updated Wed, 19 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नारनौल। गांव थाना की नहर के निकट सोमवार रात बाइक सवार तीन युवकों बलाहा निवासी विजय सिंह को बंधक बना उसकी बाइक, मोबाइल, नगदी और बैग छीन लिया। करीब आधा घंटे बाद विजय किसी तरह अपने हाथ-पैर खोल कर पास की गहली पुलिस चौकी में पहुंचा और घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने विजय सिंह को साथ लेकर काफी देर तक आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहींलगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलाहा निवासी विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात करीब आठ बजे बाइक से गांव रामबास से अपने घर जा रहा था। गांव थाना और मकसूसपुर के बीच नहर के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मार कर गिरा दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले तीनों ने कपड़े के उसका मुंह दबा कर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद तीनों युवकों ने उसकी जेब से मोबाइल, 800 रुपये निकाल लिए और बाइक लेकर फरार हो गए। विजय सिंह ने बताया कि उसकी बाइक पर एक बैग भी बंधा हुआ था। उसमें राशन कार्ड, बाइक की आरसी, इंश्योरेंश और अन्य कागजात थे। पुलिस ने विजय के बयान पर लूटके आरोप में बाइकसवार तीन युवकोंके खिलाफमामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें