एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

72 घंटे बाद सुचारु हो पाई पांच गांवों की बिजली

Rohtak Updated Wed, 19 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाढड़ा (भिवानी)। मांढी बिजली घर से आपूर्ति वाले पांच गांवों को आखिरकार 72 घंटे बाद देर रात बिजली नसीब हुई। ग्रामीणों के दबाव के चलते बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता की अगुवाई में चार एसडीओ और भारी संख्या में कर्मचारियों ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट खोज कर ठीक किया और बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांढी स्थित 33 केवी सबस्टेशन से मांढी पिरानु, मांढी केहर, मांढी हरिया, हड़ौदा हड़ौदी व डालावास को बिजली आपूर्ति की जाती है। इन गांवों में पांच दिन से बिजली बंद हो गई था। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली घर का घेराव किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। चरखी दादरी के कार्यकारी अभियंता दलजीत सिंह ने मांढी बिजली घर के लोड को कम करने के लिए सबसे पहले चांदवास बिजली घर की लाइट काटी लेकिन जब दोबारा बिजली आपूर्ति को चेक किया तो अज्ञात फाल्ट के कारण सिस्टम लड़खड़ा गया। कार्यकारी अभियंता ने उसी समय भिवानी से आईएमएंडपी सहित एसडीओ हेमंत शर्मा, राहुल सांगवान, कृष्ण छिक्कारा आदि आधा दर्जन उपमंडल अधिकारियों की अगुवाई में चार टीमों का गठन किया, जिन्होंने अटेला बिजली घर से मांढी बिजली घर तक आने वाली बड़ी आपूर्ति लाइन का निरीक्षण कर देर रात आपूर्ति व्यवस्था बहाल की।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें